बक्सर खबर। यह तस्वीर देखकर आप क्या कहेंगें। आप जो कहें पर हम यह बात दें। शनिवार को इसे डुमरांव में किसी ने खींचा और हम तक भेजा। इसके पीछे हमारा साफ-सुथरा संदेश है। ऐसी लापरवाही घातक हो सकती है। बच्चे सभी को प्यारे होते हैं। और खुद के बच्चे तो आंख के तारे होते हैं। बावजूद इसके ऐसी गलती, एक बाइक पर चार-चार, यह उचित नहीं। ऐसा करना मजबूरी हो सकती है। लेकिन, जो जिम्मेवार लोग हैं। उन्हें स्वयं ऐसी गलती नहीं दुहरानी चाहिए।


































































































