‌‌‌ बेबी देवी को 2154 मत की बढ़त, कुल मत मिले 5676

0
277

अभी जारी है गिनती का काम, वीडियो रिकॉर्डिंग के कारण हो रही देरी
बक्सर खबर। उप मुख्य पार्षद पद के लिए हुए मतदान की गिनती का काम जारी है। सूचना के अनुसार बेबी देवी को निर्णायक बढ़त मिली हुई है। तीन चरण की मतगणना के बाद उन्हें अभी तक ई वोट को मिलाकर 5676 मत प्राप्त हुए हैं। दूसरी स्थान पर सोनी देवी है। उन्हें कुल 3722 मत मिले हैं। फिलहाल मतों की गिनती का काम चल रहा है। निर्वाची अधिकारी अविनाश कुमार के अनुसार वीडियो रिकार्डिंग व

सीयू का डाटा स्टोर करने की प्रक्रिया के कारण देरी हो रही है। अभी पूरा परिणाम सामने आने में घंटो लगेंगे। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें, तीसरे स्थान पर अंजली देवी हैं। उन्हे कुल 1917 मत मिले हैं। चौथे नंबर पर संजू देवी हैं, उन्हें 1551 मत प्राप्त हुए हैं। पाठकों को हम आगे भी सूचना के अनुसार जानकारी देते रहेंगे। आप चाहें तो हमारे फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं। जहां ताजा अपडेट मिलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here