-किसान, अल्पसंख्यक व पिछड़ा समेत सात मंच- मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनित
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में अपने सात मंच व मोर्चा के जिलाध्यक्ष का मनोनयन किया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने बुधवार को यह सूची जारी की। जिसमें अविनाश पांडेय को भाजपा युवा मोर्चा का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन जायसवाल पुन: मनोनित हुई हैं। जय प्रकाश राय को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंद लाल पंडित बने हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामाश्रय राम को बनाया गया है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अमर गोड़ तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हामिद खान को बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने अपनी सूचना में कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभु, सह प्रभारी अशोक भट्ट, जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा की सहमति से इन सभी अध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई है। इन सभी अध्यक्षों को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर मनोज पांडेय व वरिष्ठ नेता प्रदीप राय ने अपनी ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।