बक्सर खबर। तीन सगे भाई डुमरांव से अपने गांव लौट रहे थे। वे बाइक पर सवार थे। डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर टेढ़की पुल के समीप उनकी बाइक को आटो ने टक्कर मार दी। आमने सामने हुई टक्कर में तीनों भाई घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां बड़े भाई कुणाल(28) की मृत्यु हो गई। उसके दो छोटे भाई छोटू राम (18) व आशुतोष (15) का उपचार चल रहा है।
उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लोगों ने बताया। दुर्घटना शाम 6:30 बजे के लगभग हुई। यह तीनों कसियां गांव के निवासी अजय भूषण राम के पुत्र हैं। बड़ा भाई बिजली वायरिंग का काम करता है। दोनों छोटे भाई भी उसकी के साथ रहकर काम सीख रहे थे। आज तीनों अरैला गांव से काम कर लौट रहे थे। दुर्घटना से पहले अपने निजी काम से डुमरांव आए थे। यहां से गांव लौट रहे थे। तभी ऐसी अनहोनी हो गई।


































































































