अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत

0
1587

-लोगों ने कहा कार के कारण हुई दुर्घटना, पुलिस ने कहा हो रही जांच
बक्सर खबर। एनएच पर रविवार को दोपहर बाद दर्दनाक दुर्घटना हुई। दलसागर टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति सुशील पाठक उर्फ पिंटू पाठक (42) की मौत हो गई। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उनका जीवन समाप्त हो चुका था। इस संबंध में पूछने पर औद्योगिक के थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा। किसी अज्ञात वाहन के कारण यह दुर्घटना हुई।

मृतक की पहचान के उपरांत परिजनों को इसकी सूचना दी गई। शव उन्हें सौंप दिया गया। वे सिमरी थाना के डुमरी गांव निवासी मुक्तेश्वर पाठक के पुत्र थे। सुशील पाठक को जानने वालों ने बताया वे औद्योगिक क्षेत्र से सटे विश्वामित्र कॉलोनी में घर बनाकर रहते थे। दोपहर एक बजे के बाद वे बाइक से अपने गांव डुमरी जा रहे थे। जैसे ही टोल प्लाजा के समीप पहुंचे। कार वाले ने उन्हें टक्कर मार दी। इस वजह से उनकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here