बक्सर खबर।(20नवम्बर): जादूगर गोगिया सरकार का बक्सर में आगमन हुआ है। पंचकोश के मेले से एक दिन पहले उनका शो प्रारंभ हो रहा हैं। शहर के दुर्गा सिनेमा घर में इस वर्ष उन्होंने अपना डेरा जमाया है। जहां प्रतिदिन तीन शो दिखाए जाएंगे। दोपहर 12 से 3, 3 से 6 एवं 6 से रात्रि 9 बजे तक। जादूगर के सहयोगी अमित अवस्थी बताते हैं इंन्द्रजाल, बाइक गायब और जादू के साथ मनोरंजन के भी कार्यक्रम होंगे। दर्शकों के लिए हमने सारी तैयारी की है।


































































































