-लाइट से सजाए गए मॉले दिख रहे हैं आकर्षक
बक्सर खबर। शहर के सबसे प्रमुख चौक पर बने घंटा घर की घड़ी वर्षो बाद चल पड़ी है। अगर खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो वहां आपको रंग बिरंगी लाइटें भी जलती नजर आएंगी। अर्थात यहां की घड़ी ही नहीं चली बत्ती भी जल गई है। यह तस्वीर आज 25 सितंबर की रात 8:20 बजे ली गई है। हालांकि जिस तरह अपने बक्सर के कई नाम है। उसी तरह शहर के पुलिस चौकी नंबर एक का नाम भी समय के साथ बदलता रहा है। दशकों पहले उसका नाम बस स्टैंड था, पुलिस चौकी व मॉडल थाना चौक, वीर कुंवर सिंह आदि-आदि।
लेकिन, इसका एक नाम घंटा घर चौक भी पड़ा था। जब संदीप पौंड्रिक 2003 के लगभग बक्सर के डीएम थे। उस समय पुलिस चौकी पर घंटा घर बना। उस वक्त यहां न तो वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा लगी थी न मॉडल थाना बना था। हालांकि बस स्टैंड तो जिला बनने के साथ वहां से हट गया। लेकिन, वहां बने घंटा घर की घड़ी वर्षो से बंद पड़ी थी। अब वह चल पड़ी है। वहां स्थित आस-पास के दुकानदारों से बात हुई तो उन्होंने बताया 24 तारीख से ही यह चलने लगी है। अर्थात इस दशहरा शहर में आने वाले इस घंटाघर को भी आते-जाते निहारेंगे।


































































































