-पंचायत व वार्ड स्तर पर मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश
-नाम जोडऩे के लिए दो दिन चलेगा विशेष अभियान
बक्सर खबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसके लिए सभी जिलों को पत्र जारी कर निर्वाचन सूची तैयार करने का आदेश दिया गया है। आयोग ने कहा है, पंचायत नियमावली 2006 के तहत विधानसभा के लिए तैयार मतदाता सूची के सभी निर्वाचक पंचायत चुनाव में भी मतदाता होते हैं। लेकिन, उसे पंचायत स्तर और वार्ड स्तर पर विखंडित किया जाए।
सूची का अंतिम प्रकाशन 19 जनवरी से 1 फरवरी 21 तक कर लिया जाना है। इसके मध्यम 27 दिसम्बर 20 एवं 10 जनवरी 21 को विशेष अभियान चलाकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जा सकता है। यह दोनों तिथियां रविवार को रखी गई हैं। जो कार्य बीएलओ के जिम्मे होगा। साथ ही जो लोग दुनिया छोड़ गए हैं। उनका नाम भी विलोपित किया जा सकता है। अर्थात फरवरी के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है।



































































































