राधा-कृष्ण की अद्भुत झलक ने बांधा समा

0
26

रूप सज्जा प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्नों का जलवा, विजेताओं को मिला सम्मान                                                     बक्सर खबर। नया बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने किया। एक दर्जन से अधिक बच्चों ने राधा-कृष्ण के मनमोहक वेश में भाग लिया। जैसे ही बच्चे मंच पर आए, दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। गोपी के रूप में आईं छात्राओं ने भी अपनी अदाओं और भाव-भंगिमा से माहौल भक्ति रस में रंग दिया।

प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में आध्यात्मिकता और संस्कृति के प्रति प्रेम जगाती हैं, जिससे हमारी परंपराएं मजबूत होती हैं। प्रतियोगिता में अंशिका दुबे, उमंग दुबे, अनन्या कुमारी, आरोही कुमारी, श्रेयांश कुमार, अंशिका केसरी, आयुष कुमार समेत कई बच्चों ने अपनी छाप छोड़ी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में रोहिणी कुमारी, श्वेता सिन्हा, पुनम सिन्हा, देवेंद्र वर्मा, अभय नारायण पांडेय, मनोज कुमार, उपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, द्विजेश सिंह, सुशील कुमार, बसंत कुमार समेत अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here