-रविवार की सुबह हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच
बक्सर खबर। घर से सुबह शौच करने गए व्यक्ति की कुछ लोगों ने गोली मार हत्या कर दी है। घटना नावानगर प्रखंड के अमीरपुर गांव की है। मृतक का नाम संतोष महतो (45) था। वह इसी गांव के देवपुर टोला का निवासी था। घटना स्थल बासुदेवा थाना की सीमा में आता है। सूचना के अनुसार रविवार की सुबह यह गांव से बाहर शौच के लिए गए थे। तभी घात लगाए लोगों ने उसे गोली मार दी। हालांकि हत्या का कारण क्या है। यह स्पष्ट नहीं है।
इस सिलसिले में डीएसपी डुमरांव से बात करने पर पता चला गोली मृतक के सिर में लगी है। घटना सुबह चार बजे के लगभग की है। गांव वालों के अनुसार किसी ने गोली की आवाज भी नहीं सूनी। चार बजे के लगभग की वह घर से शौच के लिए निकला था। जब छह बजे के लगभग दिन साफ हुआ तो लोगों ने उसे मृत पड़ा देखा। तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर संबंधित थाने की पुलिस पहुंची हुई है। लेकिन, अभी कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है।