पशु मेले के समीप तालाब में मिला पुरुष का शव, हत्या की आशंका

0
1534

-पुलिस ने कहा नहीं हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा है शव
बक्सर खबर। चौसा पशु मेले के समीप तालाब में शव मिला है। इसकी खबर गांव में आग की तरफ फैली। मौके पर बहुत से लोग जमा हो गए। लोगों ने बताया शनिवार को दोपहर बाद कुछ ग्रामीण तालाब के समीप घास काटने गए थे। उन्होंने औंधे मुंह पानी में उतराया शव देखा। पास में ही स्थित मुफस्सिल थाने को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की देखरेख में शव को बाहर निकाला गया। उसके हाथ-पांव बंधे थे। यह देखकर लोगों ने शक जताया। हो न हो यह हत्या कर फेंकी गई लाश है। लेकिन, पूछने पर मुफस्सिल के थानाध्यक्ष शंभू भगत ने कहा, हम मौत का कारण पता लगा रहे हैं। आस-पास के सभी थानों को इसकी तस्वीर भी भेजी गई है।

लेकिन, अभी तक किसी ने पहचान का दावा नहीं किया है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पूरी जानकारी मिलेगी। पुलिस ने यह भी बताया, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष के आस-पास होगी। शरीर पर काले चेक की शर्ट व काले रंग की पैंट है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। यह कौन व्यक्ति है और यहां कैसे आया। हम इसकी जांच गहनता से कर रहे हैं। वहीं लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। यह कोई व्यापारी भी हो सकता है। जिसे मारकर शव तालाब में फेंक दिया गया है। क्योंकि पास में ही मवेशी मेला है। वहीं कुछ लोग यह भी आशंका व्यक्त कर रहे थे। शव कहीं और का है और यहां दूर पहचान छिपाने के लिए फेंका होगा। इन कयासों के मध्य पुलिस के लिए व्यक्ति की पहचान चुनौती बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here