बिहार सेंट्रल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

0
81

बच्चों की रंगों से सजी रचनात्मक सोच ने जीता सभी का दिल                                                                        बक्सर खबर। बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय में हर वर्ष आयोजित की जाती है। आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक सोच को एक सकारात्मक दिशा देना और भारतीय परंपरागत कला के माध्यम से सामाजिक व नैतिक मूल्यों को उजागर करना रहा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल 25 समूहों में करीब 100 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक समूह में चार-चार विद्यार्थी शामिल थे। बच्चों ने अपनी रंगोलियों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विषयों को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

निर्णायक मंडल ने सभी रंगोलियों का बारीकी से अवलोकन कर श्रेष्ठ समूहों का चयन किया। प्रथम स्थान दो समूहों को संयुक्त रूप से मिला। एक समूह ने मतदान की गरिमा और जनमत का महत्व विषय पर शानदार रंगोली बनाई। इस समूह में रोशनी सिंह, रोशनी कुमारी, खुशी आदि छात्राएं शामिल थीं। दूसरे समूह ने उत्तम खाद्य-पदार्थ व स्वास्थ्य विषय पर नई पीढ़ी को संदेश दिया। द्वितीय स्थान दो समूहों ने हासिल किया। एक समूह ने भारत की अमर क्रांतिकारी परंपरा को दर्शाया। दूसरे ने आजादी का अमृत महोत्सव का सुंदर रेखांकन किया।

फोटो – दीपावली के अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं

तृतीय स्थान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को रंगों से सजाया गया। चतुर्थ स्थान पहलगाम हमले की भावनात्मक झलक दिखाई। पांचवां स्थान आत्मनिर्भर भारत पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। सभी विजेता विद्यार्थी कक्षा 9वीं व 10वीं के रहे।विद्यालय सचिव श्री सरोज सिंह ने कहा कि “यह प्रतियोगिता सिर्फ एक कला प्रदर्शन नहीं, बल्कि बच्चों में छिपी रचनात्मकता के बीज को अंकुरित करने का प्रयास है, जो आगे चलकर उनके जीवन में बड़ा वृक्ष बनेगा।” प्रधानाचार्य विनय तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों ने अपनी रंगोलियों के माध्यम से शानदार संदेश दिए हैं। यह सच में दीपावली की तरह ज्ञान और सृजन का उत्सव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here