चुनावी साल में पर्व-त्योहार को लेकर प्रशासन सतर्क

0
206

सदर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, विधि-व्यवस्था व सुरक्षा पर जोर                                                        बक्सर खबर। अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को सदर एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। यह बैठक आगामी दशहरा, दुर्गा पूजा समेत अन्य पर्व-त्योहारों और साथ ही विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखकर बुलाई गई थी। बैठक में कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद और आम जनता की सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर परिषद ईओ, चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, रेड क्रॉस सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, थानाध्यक्ष मनोज सिंह समेत कई अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।

क्या-क्या हुए फैसले: दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। पूजा पंडाल आयोजकों व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। साफ-सफाई और संभावित आगजनी से बचाव के विशेष उपाय होंगे। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पर्व-त्योहार और चुनाव दोनों ही संवेदनशील मौके हैं, ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी तैयारी में जुट जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here