बक्सर खबर। बस स्टैंड के ठिक सामने गोली से मारे गए सोनू का किसी से गहरा विवाद नहीं था। वह तो एक अन्य युवक को बचाने के चक्कर में चल बसा। इसका खुलासा बुधवार को एसपी अब्दुला रहमान ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया बस स्टैंड के ठीक सामने होटल की तरफ जाने वाले पीसीसी पथ पर मंगलवार को तीन युवकों के बीच विवाद हुआ था। पकड़े गए लालू कुमार पुत्र लोहा सिंह महतो, साकिन बाजार समिति रोड, बक्सर व कमलेश कुमार उर्फ बिल्लर पुत्र रामलड्डू सिंह साकिन कोइरपुरवा के बयान से यह खुलासा है।
लगभग छह माह पहले चंदन नाम के किसी युवक ने उनके आटो की बैटरी ले ली थी। जिसने उसे लौटाने का वादा किया था। मंगलवार को दोनों हमलावरों ने उसे बस स्टैंड के सामने देखा। इन दोनों ने उसे पकड़ा और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सोनू कुमार पुत्र दिनेश सिंह विवाद सुलझाने गया। क्योंकि सभी एक दूसरे को जानने वाले थे। इतने में एक ने गोली चला दी। जो चंदन की जगह सोनू को जा लगी। इसी बीच घटना स्थल से सटे पंप पर काम करने वाला गोपाल भी उन्हें पकडऩे दौड़ा।

वह भी उनके द्वारा चलाई गई गोली से घायल हो गया। लेकिन अपराधी भागने में सफल नहीं हो सके। लोगों के साहस से पकड़े गए। एसपी ने कहा यह बात सत्य है कि मामूली विवाद में ऐसी वारदात हुई है। इनके पास से पिस्तौल, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने मीडिया को जो प्रेस नोट उपलब्ध कराया है। उसके अनुसार इस घटना के बाद दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आप भी सूने एसपी ने कहा :-




































































































