बक्सर खबर : बरुना बक्सर के बीच छह फरवरी को हुआ बम धमाका नक्सलियों की साजिश थी। इस बात से लगभग पर्दा उठ चुका है। रेल पुलिस ने इस सिलसिले में गुरुवार की रात धनजी पांडेय को गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति जिले के चक्की प्रखंड पांडेय डेरा का निवासी है। रेल थानाध्यक्ष अली अकबर खां ने बताया कि इसे आरा के जिला के दावथ से दबोचा गया। शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। बम ब्लास्ट की घटना में तब पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की थी। जिसमें मनोज यादव को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
यादव रोहतास जिले के अगडेर का निवासी है। पुलिस की माने तो यह दोनों मुख्य आरोपी सुबाष पासवान के सहायक हैं। इनकी मदद से ही सुबाष ने घटना को अंजाम दिया। वह कोरानसराय थाना के कनझरुआं गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चलेगा। किसके कहने पर इन लोगों ने पटरी उड़ाने का प्रयास किया। जब दोपहर के वक्त बम धमाका हुआ था। ठिक उसी समय वहां से अपर इंडिया एक्सप्रेस गुजरी थी। अगर पटरी टूटती तो बड़ा रेल हादसा होता। इस लिए इस घटना को सिर्फ नक्सली नहीं कुछ अन्य बातों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।




































































































