विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कैलाश पाल, परवेज अहमद, और शाश्वत केदार पांडेय की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता निलंबित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने की। पर्यवेक्षकों ने स्पष्ट शब्दों में जिला कांग्रेस कमेटी के कामकाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समर्पित कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जा रहा है, वह बेहद सराहनीय है। तीनों पर्यवेक्षकों ने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में छूटे हुए सभी कार्यकर्ताओं को जिला कमेटी जोड़ेगी और पूर्ण समन्वय के साथ काम करेगी।
इस अवसर पर निलंबित जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने अपने 38 वर्षों के राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के सपनों को साकार करने में जिला बिहार में नंबर वन रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी और गांवों में बैठे पुराने, बुजुर्ग और समर्पित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की मूल विचारधारा से जोड़कर उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा ने विधिवत रूप से किया। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम कर रही है और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
बैठक में मुख्य रूप से विधायक विश्वनाथ राम, कामेश्वर पांडेय, वीरेंद्र राम, जय राम राम, भोला ओझा, संजय कुमार पांडे, संजय कुमार दुबे, पप्पू दुबे, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, निर्मला देवी, कुमकुम देवी, जमील अंसारी, डॉ चंद्रशेखर पाठक, दिवाकर पाठक, विनय सिंह, लाल बाबू मिश्रा, राजनारायण दुबे, प्रखंड अध्यक्ष कमल पाठक, राजारमन पांडे, नीलू मिश्रा, मनीष चौबे, बंगाली दुबे, सत्यदेव ओझा, अभय मिश्रा, अजय यादव, पंकज उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, संतोष उपाध्याय, डॉ उमाशंकर पांडे, लक्ष्मण उपाध्याय, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, रूनी देवी, डॉ सत्येंद्र ओझा, सत्यानंद मिश्रा, तारकेश्वर पाठक, इंजीनियर राम प्रसाद द्विवेदी, उपेंद्र ओझा, विनोद ओझा, महेंद्र चौबे, सोनू ओझा सहित कई लोगों ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे।अंत में, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोला ओझा ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।