जिले से 28 खिलाड़ी रवाना, एथलेटिक्स व भारोत्तोलन में होंगे शामिल

0
230

बक्सर खबर। अब अपने जिले से भी प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश में नाम रौशन कर रहे हैं। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2019 अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता क्रमश: एथलेटिक्स (बालिका) U-14/17/19 दिनांक 29 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक पटना में एवं भारोत्तोलन (बालक) U-17/19 प्रतियोगिता का आयोजन गया में दिनांक 29 अक्टूबर से 01 नवंबर तक किया गया है। जिसमें भाग लेने हेतु बक्सर जिले से एथलेटिक्स में 23 सदस्यीय एवं भारोत्तोलन से 05 सदस्यीय टीम आज दिनांक 28 October को पटना एवं गया के लिए रवाना किया गया।

खेल संयोजक सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए अधिक शक्ति व मजबुती के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना सर्वोच्च प्रदर्शन कर अपने माता-पिता एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। एथलेटिक्स में अभिषेक सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, संजय कुमार एवं भोला सिंह को भारोत्तोलन के टीम प्रबंधक के रूप में भेजा गया है। इस अवसर पर वशिष्ट बाबु, संजय सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, मोनु ओझा, रंजीत कुमार सिंह, एवं जितेन्द्र कुमार मिश्र उपस्थित रहे। जिले की चयनित टीम- एथलेटिक्स U-14 अनु, अमृता, काजल, सुनिता, श्रुति,नंदनी,सोनी,। U-17 प्रज्ञा, प्रियंका, पिंकी, सलोनी, चांदनी, नीतू, प्रीति, पुनम, U-19 सोनम, समिष्ठा, ज्योती, रूची, बबिता, सुमन, साक्षी, काजल। भरोत्तोलन U-17 आदित्य, बंटी। U-19 शक्तिनन्दन, विवेक, अभिमन्यू शामिल हैं। यह जानकारी सुनील कुमार उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा,बक्सर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here