बक्सर खबर : ब्रहमपुर से दुर्गा पूजा का मेला देख घर लौट रहे तेरह वर्षीय बच्चे को पीकप वाले ने कुचल दिया। घटना मंगलवार की शाम छह से सात बजे के बीच पूरवा गांव के सामने हुई। इस गांव के रहने वाले श्याम रजक का बेटा सनी रजक अपनी मां और बहन के साथ घर लौट रहा था। आटो से जैसे ही बच्चा नीचे उतरा। पास से गुजर रही पीकप ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पीकप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी भी जब्त कर ली गयी है।






























































































