बक्सर खबर: शरारती तत्वों ने व्यवसायी की फूंक दी बुलेट। ममला इटाढ़ी थाना क्षेत्र के उनवांस गांव की है। जहां मंगलवार देर रात अझात लोगों अपराधियों द्वारा बाइक में आग लगा दी। जिससे पुरी तरह राख हो गया। सुत्रों के अनुसार प्रेम चंद साह उनवांस बजार में गिट्टी, झड़ की दुकान चलाते है। वह रोज बक्सर चले जाते है। परन्तु मंगलवार की शाम वह नही गये। दुकान के हाता में 350सीसी की अपनी बुलेट छोड़कर घर सोने चले गये। जब बुधवार की अहले सुबह बाइक निकालने गये तो देखा की जला पड़ा है। उसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद पीड़ित द्वार पुलिस को जानकारी दी गयी। घटना की पुष्टि करते हुये थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।



























































































