बाडी गार्ड देने से डीएम ने किया था इनकार

0
5321

बक्सर खबर : विधानसभा चुनाव हारने के बाद विशेश्वर ओझा ने जिला प्रशासन ने बाडी गार्ड की मांग की थी। यह बात जिला सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम के समक्ष रखी गयी। भोजपुर के जिलाधिकारी ने गार्ड देने से इनकार कर दिया। डीएम की मनाही के बाद उनको सुरक्षा कर्मी नहीं दिए गए। अभी प्रशासनिक अधिकारी इस मामले बोलने को तैयार नहीं है।

सूचना के अनुसार घायल चालक
सूचना के अनुसार घायल चालक

चालक और मुखिया के पति भी हुए हैं घायल
बक्सर : जिस समय ओझा की गाड़ी पर सोनवर्षा में गोली चली। उनकी गाड़ी में देवकुली पंचायत मुखिया के पति कमलदेव ओझा और उनका चालक राकेश ओझा  मौजूद था। इन दोनों को भी गोली लगी है। इनका उपचार शाहपुर के ही अस्पताल में चल रहा था। जहां से उन्हें आरा रेफर कर दिया गया है।

अन लकी रहा यह वर्ष
बक्सर: विशेश्वर ओझा के लिए वर्ष 2015 का विधान सभा चुनाव अनलकी रहा। इससे पहले वे शाहपुर से अपने भाई की पत्नी को दो बार विधायक बनाने में सफल रहे थे। इस बार स्वयं चुनाव लड़े तो जातिय गोलबंदी के कारण चुनाव हार गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here