बक्सर खबरः पूर्व प्रमुख के घर से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार देर रात लगभग 2ः00 बजे मुरार थाना क्षेत्र के चैगाई गांव की है। पूर्व प्रमुख अशोक सिंह के भतीजा शशि शेखर सिंह उर्फ मोला सिंह ने बताया कि डिसकवर बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। परन्तु दो बजे के आस-पास जब मेरी निंद खुली तो देखा कि बाइक गायब है।
उसके बाद मैं इधर-उधर देखा। जब नही मिला तो मैने इसकी सूचना थाने को दी। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने की उन्होंने बताया कि एफआइआर अज्ञात के विरूध हुआ है। मामले की जरांच की जा रही है।



































































































