नावानगर में बरामद हुई छ़यानवे लीटर शराब , दो गिरफ्तार

0
1709

बक्सर खबर : नावानगर पुलिस ने दो युवकों को विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बरामदगी केसठ नहर मार्ग पर रविवार की रात साढ़े नौ बजे के लगभग हुई। भट्ठा मोड़ के पास से गुजर इंडिका कार को पुलिस ने रोका। सवारों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के सामने एक न चली। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर कर रखी गयी अग्रेजी शराब की छ्यानवे बोतलें मिली। गिरफ्तार युवक मंटू कुमार पांडेय ग्राम भकुरा थाना तरारी, प्रशात तिवारी ग्राम बरिसवन, थाना शाहपुर, दोनों जिला आरा के निवासी हैं। वे शराब कहां लेकर जा रहे थे। यह जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here