ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, एनएच पर हुई वारदात

0
2067

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में अधेड़ जयराम यादव (65) की मौत हो गई। वे अपने गांव अरियांव थाना कृष्णाब्रह्म से भैंसहा नदी के पास जा रहे थे। तभी चना गांव के काली मंदिर के पास यह दुखद हादसा हुआ। उनको ट्रक ने कुचल दिया। सूचना पा मौके पर भोजपुर ओपी की पुलिस पहुंची। उनके परिजनों को सूचना दे शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here