छपरा से पकडा गया जेल से भागा एक कैदी

0
1091

बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल से भागने वाला एक कैदी छपरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। देवधारी राय जो तीस दिसम्बर की रात यहां से भागा था। वह छपरा का ही रहने वाला है। जिले की पुलिस ने उसे निजी अस्पताल से दबोचा है। सूचना के अनुसार उसके सर व हाथ में चोट आयी है। जिसका वह उपचार करा रहा था। सूत्रों की माने तो वार्ड नंबर उनतीस के शौचालय का रोशन दान तोड़ कैदी भागे थे। संभवत: उससे निकलने के दौरान उसके हाथ में गहरा घाव हो गया है। वहां से निकल सभी कैदी उंची दीवार से नीचे कूद गए थे। वहां उसके सर में चोट आयी थी। उसे छपरा जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सारण इलाके के अस्पताल से पकड़ा गया है। पुलिस टीम साथ लेकर बक्सर के लिए रवाना हो गयी है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र शर्मा ने बताया शाम तक यहां आने का अनुमान है। यहां आने पर गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पीसी कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here