गोपाल की हत्या में नौ नामजद, एक गिरफ्तार

0
1912

बक्सर खबर : गोपाल सिंह यादव (55) की हत्या शुक्रवार की देर शाम सिंडिकेट के पास कर दी गयी थी। उनके भाई पूर्व वार्ड पार्षद ने इस आरोप में तेरह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें नौ को नामजद किया गया है। अन्य चार अज्ञात हैं। हत्या के विरोध में शनिवार की सुबह सिंडिकेट नहर मोड के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने वाहनों के परिचालन को रोका। आस-पास की दुकानें भी उपद्रव को देख बंद हो गयी। कुछ घंटे के बाद हालात सामान्य हो गए। नगर कोतवाल राघव दयाल ने बताया कि आरोपियों में से एक कमल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों में राहुल यादव, सुनिल यादव, अनिल यादव, नथुनी यादव, कन्हैया यादव, शत्रुघ्न यादव, राकेश यादव, सत्य नारायण यादव का नाम शामिल है। अभी तक के अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि हत्या की वजह आपसी विवाद है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वे सभी मृतक के पट्टीदार हैं। जिनका घर नगर थाना के बुधनपुरवा इलाके में ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here