बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए वहां सीसी टीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पहले से पुराने कैमरे लगे थे। उनकी जगह नए व उच्च तकनीक के कुल 32 कैमरे लगें हैं। इनमें तीन मुवींग कैमरे हैं। जो महत्वपूर्ण स्थान पर लगने हैं। प्रशासन इन कैमरों से कैदियों और मुलाकातियों पर भी नजर रखेगा। जेल अधीक्षक संजय चौधरी ने बताया पुराने कैमरों को हटा लिया गया है। उनकी जगह नए कैमरे लगे हैं। सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।




























































































