उतर नीचे : उपर चढ़ा ताड़ी बाज, नहीं पकड़ पाया प्रशासन

0
1749

बक्सर खबर : बिल्ली जब पेड़ पर चढ़ जाती है तो शेर भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। वैसे में शेर की हालत और भी खराब हो जाती है। जब पेड़ ताड़ का हो। यह वाकया रविवार को चौसा में देखने को मिला। एक ताड़ी बाज पेड़ के पास लबनी लिए बैठा था। इतने में डीएम का काफिला वहां पहुंच गया। यह देखते ही वह ताड़ पर चढ़ गया। अब डीएम और प्रशासनिक टीम उसे घेर कर चिल्ला रही थी। नीचे उतर, वह बोले – उतरबे ना करब। सभी परेशान उसे पकड़ा कैसे जाए। बात और धमकाने की हुई। इतने में किसी ने सलाह दी। कहीं नीचे आ गिरा तो लेने के देने पड़ जाएंगे। तब जाकर प्रशासन की टीम वहां से हटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here