बक्सर खबर : मौसम ने रविवार की रात दस बजे अचानक करवट ली। आंधी के साथ आई तेज बारिश ने सबको भागने पर मजबूर कर दिया। घरों में सो रहे किसान खलिहान की तरफ भागे। शादी के तंबू से निकल लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भागे। कहीं पूरा पंडाल सर पर न गिर पड़े।
यह नजारा रात दस बजे के लगभग पूरे जिले का था। अचानक शुरु हुई बारिश से एक साथ पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। जगह-जगह तार टूट गए। कहीं-कहीं कमजोर पेड़ टूट गए। बारिश का सबसे ज्यादा प्रभार शहर में रहा। मेन रोड में कई जगह पानी जमा हो गया। अचानक शुरु बारिश से कोई सबसे ज्यादा परेशान हुआ तो वे दिखे शादी समारोह वाले। किसी का तंबू कबर गया तो किसी की सजावट ऐसी की तैसी हो गई। यह सबकुछ आधे घंटे तक चला। इसके बाद प्रकृति जैसे शांत हो गई। यह नजारा रात साढ़े दस तक का रहा। फिलहाल चारो तरफ शांति है। शहर के कुछ इलाकों में बिजली चालू हो गई है।


































































































