मिलु की हत्या में चार नामजद, आठ के खिलाफ प्राथमिकी

0
1991

बक्सर खबर : प्रदीप चौधरी उर्फ मिल्लु चौधरी की हत्या में आज आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मृतक के भाई वीरबहादुर यादव के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी रिपोर्ट तैयार की है। वीरबहादुर घटना के चश्मदिद हैं। वे उसी गाडी में सवार थे। जिसमें प्रदीप चौधरी उर्फ मिल्लु चौधरी की हत्या की गयी थी। उनके अनुसार घटना में राम बिहार चौधरी, लालबाबु चौधरी, हरेन्द्र चौधरी सभी पिता स्व: बंसी चौधरी, मंटू यादव पिता टेल्हा यादव ने अंजाम दिया। इस साजिश में अन्य चार लोग भी शामिल थे। जिन्हें वे पहचान नहीं सके। दिन भरे हाई वोल्टेज एक्सन के बाद घायल ने यह बयान दिया। पुलिस इस बात से हैरान है कि कल तक जिस फादर चौधरी का नाम लिया जा रहा था। आज प्राथमिकी में उसका नाम क्यूं नहीं दिया गया। वैसे चार अज्ञात की बात कह पीडित पक्ष ने अभी अपना दरवाजा खुला रखा है। जिसके आधार पर आगे भी कुछ लोगों को फंसाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि बंसी चौधरी के जिन तीन पुत्रों का नाम प्राथमिकी में दिया गया है। उस बंसी यादव की हत्या भी की गयी थी। सूत्रों की माने तो इस गांव में दुश्मनी की आग बहुत पुरानी है। जो आज भी इसे बर्बाद कर रही है। चौधरी परिवार के तीनों नामजद फादर के भाई हैं। उनका नाम इसमें दिया गया है। पर फादर को इससे अलग रखा गया है। ताकी सभी जेल जाए और फादर को घेरा जा सके। वैसे कहानी जो हो, फिलहाल प्रशासन के हवाले ये यही जानकारी मिल सकी है। एसपी उपेन्द्र शर्मा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले पर नजर जमाए हुए है।

विरान पड़े पुस्तैनी घर
विरान पड़े पुस्तैनी घर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here