पुलिस को मिली सफलता, पांच देशी शराब की भठ्ठी ध्वस्त

0
1186

बक्सर खबरः बुधवार को बगेन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पांच देशी शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एकरासी के मुसहर टोली में देशी शराब का निर्माण हो रहा है। पुलिस ने छापामारा तो जमीन के अन्दर भठ्ठी संचालित हो रही थी।

जिसमें सैकड़ों लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब मिला। जिसे वही नष्ट कर दिया गया। साथ में सड़े चावल व महुआ भी मिला इसके साथ भठ्ठी को नष्ट कर दिया गया। हालांकि आस-पास कोई मौजूद नही था। जिससे पता नही चल सका की इसके पिछे कौन है। हलांकि जांच की जा रही है कि कौन चलाता है और कब से चलाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here