बक्सर खबर : सीमेंट की रेक लेकर बक्सर पहुंची मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी का पिछला हिस्सा पटरी से उतरा है। यह दुर्घटना माल यार्ड में हुई है। इसकी वजह से परिचालन बाधित नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार यहां का माल यार्ड छोटा है। जिसमें गाड़ी दो टुकड़े में अलग की जाती है। इसी क्रम में पीछे आने के दौरान गार्ड का डब्बा बनी ठोकर से टकराकर नीचे उतर गया। उसे पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह दुर्घटना शुक्रवार की तडके सुबह साढे चार बजे के लगभग हुई। स्टेशन मास्टर एमके पांडेय ने कहा कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पाठकों को हम बातें दे। माल यार्ड का यह वह हिस्सा है। जहां उक्सर मालगाड़ी टकराती रहती है। कुछ वर्ष पहले हुई टक्कर में जेनरेटर रुम ही तबाह हो गया था।































































































