बक्सर खबर : दूल्हे को देखकर दुल्हन भड़क गयी। वह इतनी नाराज हुयी कि शादी से ही इनकार कर दिया। मामला धनसोई थाना के बन्नी गांव से जुड़ा है। गोरख शर्मा की बेटी खुशबू की शादी रोहतास जिले के लहेरी गांव निवासी अजीत शर्मा के साथ तय थी। तय तिथि के अनुसार सोमवार को दोनों पक्ष के लोग भलुनी धाम पहुंचे। रोहतास जिले का यह प्रसिद्ध मंदिर है। जब शादी के मंडप में दूल्हा आया। उसकी चाल देख लड़की भड़क गयी। हालाकि परिवार वालों को अभी इसकी भनक नहीं लगी थी। वरमाला के समय जैसे ही दूल्हे ने लड़की को माला पहनानी चाही। उसने इनकार कर दिया। परिवार के लोगों ने दबाव डालना चाहा तो उसने साफ मना कर दिया। विकलांग लड़के के साथ वह शादी नहीं करेगी। क्योंकि इसके बारे में पहले से कुछ भी नहीं बताया गया था। दोनों पक्ष के लोग आवाक रह गए। किसी की नहीं चली। अंतत: बारात वापस लौट गयी।






























































































VERY touching