परिवार के चार सदस्यों को बस ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत

0
2669

बक्सर खबर : राष्ट्रीय राजमार्ग चौरासी पर बुधवार की शाम दर्दनाक घटना हो गयी। नुवाव गांव के पास ब्रह्मपुर की तरफ जा रही मिनी बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी। मौके पर ही बारह वर्षीय रेनू कुमारी की मौत हो गयी। अंशु कुमारी (15), नीतीश (10) व उनके पिता उमेश पाल (36) गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना शाम पौने सात बजे के लगभग हुयी। मौके पर आक्रोशित लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि यह परिवार खेत से धान की फसल काट लौट रहा था। एक ठेले पर धान के बोझ लदे थे। जिसे सभी मिलकर धक्का दिए नुवाव की तरफ लौटे रहे थे। इसी बीच बस वाले ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here