बक्सर खबर : वंदे मात्रम, भारत माता की जय, भारतीय सेना हम आपके साथ हैं। इन नारों के साथ बुधवार को शहर में भारतीय सेना सम्मान मार्च निकाला गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और सामाजिक सरोकार रखने वाले युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। किला मैदान से निकला यह मार्च भगत सिंह चौक तक गया।
अपने साथियों को संबोधित करते हुए परिषद के विश्व विद्यालय संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने कहा जब भी कोई समस्या या आपदा देश में आती है। सबसे पहले भारतीय फौज पहुंचती है। दिन रात सीमा सुरक्षा में लगे जवान होली दिवाली भुल जाते हैं। उनका इसी देश में अपमान बर्दाश्त नहीं। विभाग संयोजक विवेक सिंह ने कहा चंद गद्दार देश की सेना का अपमान कर रहे हैं। इससे सच्चाई सामने आ गई है। सरकार फौज को खुली छूट दे। तब ऐसा करने वालों को सबक सीखा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक कुमार सिंह ने की। पथ संचलन में विरेन्द्र, विशाल, विक्की, प्रेम नारायण, समीर, विनीत, धीरज आदि अनेक युवाओं ने हिस्सा लिया।




































































































