बक्सर खबर : अब महिलाएं भी बाइक से सफर तय कर रही हैं। इस लिए जरुरी है कि, चालक उन्हें एहतियातन सावधान करें। मंगलवार की दोपहर ब्रह्मपुर चौक के पास लापरवाही से दुर्घटना हो गई। बाइक से आरा के तरफ जा रही बृजवंती देवी (29) की मौत गिरने के कारण हो गई। उनका पल्लु ट्रक में फंस गया। वह नीचे आ गिरी। सर में गहरी चोट आई। अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। दुर्घटना अपराह्न 3: 40 के लगभग ब्रह्मपुर चौरस्ता से लगभग पचास मीटर आगे हुई। पुलिस के अनुसार आरा जिला के थाना शाहपुर, ग्राम बरिसवन से यह महिला रघुनाथपुर में किसी रिश्तेदार के यहां आई थी।
दोपहर के वक्त वह वापस जा रही थी। बाइक चालक ने ट्रक को ओवर टेक कर निकलने का प्रयास किया। इस बीच साड़ी का पल्लु ट्रक में फंसा और महिला नीचे आ गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। वैसे भी बाइक सवार दोनों यात्रियों को हेलमेट पहनने का नियम है। अगर आप भी किसी महिला यात्री के साथ सफर कर रहे हैं तो ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। इसी सप्ताह शहर के सेन्ट्रल जेल के पास बाइक चालक की चुक से कंचन मिश्रा ट्रक की चपेट में आ गई थी। इस तरह की घटनाएं न हो। इसका ध्यान चालकों को रखना होगा।

































































































