बक्सर खबर : समय बदला है। नौजवान पढ़ाई में ही नहीं खेल की दुनिया में भी जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। चौसा प्रखंड अंतर्गत सिकरौल के रहने वाले अमित राय का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है। 1 मई से 17 तक दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इनका खेल होगा। दिल्ली में आयोजित हो रहे शाबा कप में इनका चयन होने से साथी व परिवार के लोगों में खुशी है। संभवत: इसी खेल के बाद एशियन कप के खिलाडिय़ों का चयन होगा। अमित मूल रुप से सिकरौल निवासी गोपाल राय के पुत्र हैं। इनके पिता वाराणसी के कालेज में लेक्चरार हैं।
अमित छत्तिसगढ़ में रहकर पढ़ाई करते हैं। वहां के स्टेट चैंपियन होने का उन्हें पूर्व से ही गौरव प्राप्त है। यह पहला मौका है जब उन्हें नेशनल टीम के चुना गया है। फिलहाल चौबीस खिलाडिय़ों की टीम में शामिल हैं। दिल्ली का खेल तय करेगा। वह एक से बाहर की टीम में शामिल होते हैं या नहीं। जिले के नौजवान को बक्सर खबर की तरफ से शुभकामना। उन्हें और बेहतर सफलता मिले। इसकी जानकारी उनके मित्र कृष्णा पांडेय ने बक्सर खबर को दी। उन्होंने बक्सर खबर से अमित की बात कराई। इस क्रम में पता चला कि सिकरौल पंचायत के पूर्व मुखिया संजय राय उनके चाचा हैं।
































































































