बक्सर खबरः पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली। रविवार देर रात भोजपुर ओपी के स्थानीय गांव में यह घटना हुई। वकील रजक (30) पिता लालचंन्द्र रजक ने पंखे से लटकर जान दे दी। परिवारिक सूत्रों के अनुसार 14 अप्रैल को कलकता में वकील को अपनी पत्नी रेनु देवी (काल्पनिक नाम) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के कारण वह कोलकता से गांव के लिए रवाना हुआ।
उधर रेनु ने ससुर और सास को इसकी जानकारी फोन पर दी। 15 अप्रैल को शाम घर पहुंचा। सबकुछ ठीक -ठाक था। कल शाम खाना खा के सोने गया। जब सुबह में लोगों ने दरवाजा जगाने के लिए खटखटाया तो नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तो वह पंखे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना भोजपुर ओपी को दी। पुलिस ने पहुंच कर शव को बाहर निकाल पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। इसकी पुष्टि ओपी प्रभारी कुणाल चंद सिंह ने की। सिंह ने बताया कि मृतक कोलकता में लौंड्री का कार्य करता था। पत्नी से विवाद के बाद गांव आया था।

































































































