डीएवी की स्कूल वान पलटी, दो छात्र घायल

0
6383

बक्सर खबर : कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव के पास शनिवार की सुबह स्कूल वान सड़क किनारे चाट में जा घुंसी। संतुलन बिगडऩे की वजह से हुए हादसे में दो छात्र घायल हुए हैं। जिनके नाम रवीना कुमारी 12 वर्ष, मुरारी सिंह 7 वर्ष हैं। रवीना की चोट मामूली है। लेकिन मुरारी के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना सुबह साढ़े छह बजे की है।

गाड़ी में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। इन सभी को अरियांव से लेकर स्कूल बस डुमरांव जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया यहां रात में हल्की बारिश हुई थी। जिसकी वजह से सड़क किनारे की मिट्टी गीली हो गई थी। उसी वजह से वान का पहिया फिसल गया। वान चाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बच्चों और गाडी काे बाहर निकाल लिया गया। सूत्रों की माने तो अन्य बच्चों को बहुत मामुली चोंटे आई हैं।

दुर्घटना के बाद घर पहुंचे सहमे बच्चे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here