एफसीआई का चावल से लदा ट्रक जब्त

0
701

बक्सर खबरः ब्रम्हपुर चैरास्ता पर गुरूवार की कालाबाजारी के लिए उतारा जा रहा एक ट्रक चावल जब्त किया गया। गुप्त सूचना के अधार पर बीडीओ श्री भगवान झा एवं प्रखंड कृषी पदाधिकारी गोपाल जी सिंह मौके पहुचे। उन्हे देखते ही ट्रक चालक खलासी व गोदाम मालिक सोनू साह फरार हो गये। झा ने बताया कि जब्त चावल एफसीआई का है। ट्रक पर 100 क्वींटल के आसपास माल है। 50 किलो का एक पैकेट है। जिसमें 16 बोर ही अभी उतारे गये है। चावल कहां के एफसीआई गोदाम का है यह पता नही चल रहा है। चावल जब्त के बादएमओ रंजन पंसाद सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने को कहा गया। इसके पहले भी एफसीआई का अनाज की कलाबजारी करने के आरोप में सोनू साह जेल जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here