-बताया तीस वर्ष पहले नौ नाथ की स्थापना पर आया था अपने गुरु के साथ
बक्सर खबर। योगी आदित्यनाथ जी महाराज का बुधवार को नाथ बाबा मंदिर पहुंचे। गंगा तट पर स्थित आदिनाथ अखाड़ा में उन्होंने पूजा अर्चना की। भगवान शिव के साकार स्वरूप की उपासना के उपरांत वे नाथ बाबा की समाधि स्थल भी गए। और उनके साकार स्वरूप की आराधना की। नाथ बाबा के उत्तराधिकारी शील नाथ जी महाराज ने उनका स्वागत किया।
और पूजन में सहयोग। उन्होंने पूरा मंदिर घूम कर देखा। इसके उपरांत वे आई टी आई मैदान गए। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बताया। 30 वर्ष बाद आज पुन: गंगा का स्नेह पाने वाली इस आध्यात्म की नगरी में मेरा आगमन हुआ है। तीन दशक पहले मैं अपने गुरु के साथ यहां आया था। तब नौ नाथ की प्रतिमाओं की यहां स्थापना होनी थी।

उसके उपरांत आज यहां आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने प्रभु श्रीराम यहां आए हैं। यहीं से दुष्टों का नाश प्रारंभ हुआ। साथ ही धर्म की स्थापना का कार्य भी। इस पूण्य भूमि को मेरा नमन। उनके आग्रह पर शीलनाथ जी महाराज उनके साथ सभा स्थल तक गए। अपने मध्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व नाथ संप्रदाय के महान सन्यासी को साथ पाकर मंदिर के परिकर भी काफी प्रसन्न दिखे। सबने उनका स्वागत किया।


































































































