-देखने वाले रह गए दंग, मुंबई से लौट रहा था अपने घर
बक्सर खबर। कहतें हैं जीवन की डोर टूट जाय, कोई नहीं जानता। सोमवार को डुमरांव स्टेशन पर ऐसा ही वाकया हुआ। मुंबई से अपने शहर लौटे मुटन धोबी (45) के चेहरे पर चमक थी। बड़े दिनों बाद अपने शहर आया था। लेकिन, जैसी सी प्लेट फार्म को पार कर स्टेशन से बाहर निकला। दर्द से छटपटाने लगा। जोर-जोर से छाती पीटने लगा और स्टेशन के टिकट घर में तड़प कर दम तोड़ दिया। उसके साथ पुत्र गोलू कुमार भी था। जो जोर-जोर से चिल्ला कर लोगों से मदद मांग रहा था। लेकिन, उसके साथ तो कुछ और होना था।
मौके पर पहुंची रेल पुलिस को पुत्र ने बताया हम लोग डुमरांव शहर के वार्ड 16, रामलगन कोहार की गली में रहते हैं। आज ही 11 बजे लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से उतरे। वहां रहकर वे कपड़ा धोने वाली टीम में काम करते थे। यहां पैदल पुल पार करते समय उनको जैसे चक्कर आने लगा। सामने ही टिकट घर है। जैसे ही वहां लेकर आए, पिता तड़पते हुए जमीन पर लेट गए। इस घटना को लेकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कोई हार्ट अटैक, कोई मस्तिष्क आघात एवं तरह-तरह की चर्चा करते रहे। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



































































































