-रात के वक्त राजपुर – हेठुआ मार्ग पर हुई घटना
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। सूचना के अनुसार ननौरा गांव के रहने वाले आर्यन पासवान (21 वर्ष) व राजू चौधरी (22 वर्ष) अपने गांव लौट रहे थे। रात के वक्त अंधेरे में उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो एक गड्ढे में जा गिरी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो वहां घंटों पड़े रहे। जब लोगों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। 112 की टीम उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंची।
लेकिन, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना राजपुर थाना की सीमा में हुई। थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने कहा बिजौली गांव के समीप रात एक बजे के लगभग दुर्घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक अभी चेतन अवस्था में था। दोनों को पहले राजपुर अस्पताल लाया गया। यहां से सदर अस्पताल भेजा गया। लेकिन, दूसरे युवक ने भी रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष निवास कुमार के अनुसार वह नहर पुल से नीचे जा गिरे हैं। सूत्रों ने बताया वे एक पार्टी से घर लौट रहे थे। तभी यह दुर्घटना हो गई।






























































































