– सो रहे थे घर वाले, बाहर से बंद की दी सांकल
बक्सर खबर। खीरी गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दीया। सूचना के मुताबिक मलु साह के घर से चोरों ने गहने, बर्तन समेत ढाई लाख से ऊपर की संपत्ति पर हाथ साफ कर गए। पीड़ित ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया मंगलवार की रात खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य अपने अपने कमरे में सोए थे।
तभी रात के अंधेरे में घर के पीछे पेड़ पर चढ़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया। जिस कमरे में हम लोग सोए हुए थे। उसका कुंडी बाहर से बंद कर बाकी के कमरे का सारा सामान ढो ले गए। एक कमरे में बहन का रखा आभूषण, बर्तन, कपड़े और कुछ जरूरी कागजात सहित घर में रखा तेल और अनाज भी ले गये। गहरी नींद और पंखे की अवाज से चोरो के होने की भनक तक नहीं मिली। चोर आराम से सभी सामान छत के रास्ते ले भागे। सुबह जब घर वाले जगे तो बिखरा सामान देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। लेकिन, वे हाथ मलते रह गए।





























































































