“जननायक” के सपनों को साकार कर रही है भाजपा

0
26

-जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बक्सर खबर। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती भाजपा कार्यालय में जश्न पूर्वक मनाई गयी। कार्यक्रम का आयोजन ओ. बी. सी. मोर्चा के बैनर तले किया गया था। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष नन्दलाल पंडित ने की। कार्यक्रम का संचालन रुपेश कुमार चौरसिया महामंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा, बक्सर ने किया। उपस्थित नेताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि बिहार के राजनीति में गरीबों पिछड़ों और दबे कुचले वर्ग की मजबूत आवाज बनकर उभरे।

श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर जी पहली बार 1952 में विधानसभा जीत कर राजनीति में कदम रखा। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री एवं एक बार उपमुख्यमंत्री तथा दसकों बार विधायक और विपक्ष के नेता के रूप में लोगों का नेतृत्व किया। 1967 में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त कर दी। 1971 में मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों को राहत देते हुए गैर लाभकारी जमीन पर मालगुजारी टैक्स खत्म किया, उन्होंने मुंगेरीलाल कमीशन लागू कर नौकरियों में पिछड़ों और गरीबों को आरक्षण दिया। इसके लिए उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

इस दौरान कार्यक्रम में शामिल भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने कहा जननायक ने जो सपने देखे थे। उसे भाजपा साकार कर रही है। उन्होंने आम जन के लिए जो किया। उसी की देन है, जनता ने उन्हें जननायक की उपाधि दी। और आज भारत सरकार ने उन्हें 2025 में ‘‘भारत रत्न’’ से सम्मानित किया। उनका योगदान युग-युग तक याद किया जाएगा। इस दौरान लक्ष्मण शर्मा, सुखदेव राय, मिठाई सिंह, रमेश गुप्ता, रामाश्रय राम, नीलम सहाय, दीपक पाण्डेय तथा उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी समेत अनेक लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here