नशे के सौदागरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी, एसपी ने गठित की स्पेशल टीम

0
162

नशे के काले साम्राज्य को जड़ से मिटाएगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, गुप्त रखी जाएगी सूचना देने वालों की पहचान                                                     बक्सर खबर। जिले में नशे के सौदागरों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर ली है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बक्सर पुलिस ने एक विशेष ANTF एंटी नारकोटिक्स टास्किंग फोर्स का गठन किया है। यह टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेगी और नशे के काले कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करेगी।एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर बनी यह विशेष टीम पूरे जिले में सतत निगरानी और छापेमारी सुनिश्चित करेगी।

टीम का मुख्य लक्ष्य चरस, गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे जानलेवा मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री को जड़ से खत्म करना है। बक्सर पुलिस ने आम जनता से भी इस मुहिम में भागीदार बनने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी नागरिक के पास नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो वे सीधे पुलिस को सूचित कर सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। आपकी एक कॉल जिले को नशा मुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। पुलिस ने जनता के सहयोग के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर: 9031826697 पुलिस कंट्रोल रूम: 06183–295039 / 9031826744 आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 संपर्क नंबर जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here