‌‌‌ बसंत पंचमी पर विशेष : कन्याओं ने धारण किया यज्ञोपवीत

0
21

-प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है नावानगर के मडियां विद्यालय में कार्यक्रम
बक्सर खबर। जिले का एक ऐसा विद्यालय है। जहां प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी पर छात्राएं यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण करती हैं। यह कार्य शुक्रवार को दयानंद आर्य प्लस टू उच्च विद्यालय में संपन्न हुआ। इसके लिए तीन दिनों तक विशेष वैदिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। जो बसंत पंचमी के दिन संपन्न होता है। इस वर्ष आचार्य हरिनारायण आर्य, सिद्धेश्वर शर्मा की देखरेख में यह कार्य संपन्न हुआ। अनुष्ठान के दौरान सोनाली, अंशु कुमार, चिंता कुमारी, पिंकी कुमारी, ममता कुमारी, नीधी कुमार, सीमा कुमारी आदि ने यज्ञोपवीत धारण किया।

इन्हें संबोधित करते हुए अध्यापकों और विद्वतजन ने बताया। हमारी बेटियां दैवीय शक्तियों को धारण करने वाली हैं। आज के बदलते परिवेश में संस्कार दूषित होने से अनेक तरह की समस्याएं पैदा हो रहीं हैं। जब आप अपनी शक्ति और मर्यादा का ध्यान करेंगी। तब ही यह समाज संरक्षित व सही पथ पर अग्रसर होगा। विद्यालयों के अध्यापकों ने बताया। इस विद्यालय की स्थापना आचार्य विश्वनाथ सिंह ने की थी।

वैदिक अनुष्ठान के दौरान यज्ञोपवीत धारण करने वाली छात्राएं

तब उन्होंने अपनी चार पुत्रियों मंजू, उषा, गीता व मीरा का यज्ञोपवीत किया था। उसके बाद से यह परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष के समारोह में उनकी एक पुत्री मीरा उपस्थित रहीं। अन्य गणमान्य लोगों में शिवनाथ सिंह, वकील सिंह, केदार सिंह, अयोध्या सिंह, ललन सिंह, काशीनाथ सिंह, तेज नारायण, मुनेश्वर, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मण, शत्रुघ्न सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों को और छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here