-संजय सिन्हा को मिली डुमरांव की कमान
बक्सर खबर। पुलिस कप्तान ने दस थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात किए हैं। हाल ही में जिले से बाहर कुछ पदाधिकारियों का तबादला हुआ था। इस वजह से कई थाने खाली हो गए थे। आज रविवार को जो सूची जारी हुई है। उसके अनुसार डुमरांव के नए थाना अध्यक्ष होंगे संजय कुमार सिन्हा। इससे पहले वे त्वरित विचारण कोषांग में कार्यरत थे। पुलिस लाइन में तैनात ज्योति कुमारी को सिमरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभय शंकर सिंह को बगेनगोला की कमान दी गई है।
औद्योगिक थाने में तैनात अवर निरीक्षक योगेंद्र कुमार को नैनीजोर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सिमरी थाने में तैनात चुनमुन कुमारी को तिलक राय हाता का थानाध्यक्ष बनाया गया है। ब्रह्मपुर थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अमरेश कुमार को चक्की थाने की कमान दी गई है। रितेश कुमार दुबे जो पुलिस केंद्र में का तैनात थे। अब वे धनसोई के नए थानाध्यक्ष होंगे। चक्की में तैनात संजय कुमार पासवान राजपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी को वासुदेव का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही वासुदेव में कार्यरत मधुबाला भारती को महिला थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।