समाज कल्याण के लिए रुद्र पूजा का दिव्य आयोजन

0
165

सर्वजनकल्याणार्थ विशेष रुद्र पूजा सम्पन्न, शिव भक्ति में डूबे श्रद्धालु                                                             बक्सर खबर। सिद्धाश्रम की पावन धरती पर रविवार को बाजार समिति रोड स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम परिसर में “सर्वजनकल्याणार्थ विशेष रुद्र पूजा” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा, साधना और सामूहिक कल्याण की ऐसी त्रिवेणी बही, जिसने हर साधक के मन में शिवत्व का जागरण कर दिया। यह वैदिक आयोजन बेंगलुरु से पधारे पूज्य स्वामीजी एवं आचार्यगणों के सान्निध्य में हुआ। वैदिक ब्राह्मणों द्वारा की गई मंत्रोच्चार पूर्ण रुद्राभिषेक विधि से आश्रम परिसर शिवमय हो गया।

प्रातः 7 बजे से शुरू हुए इस अनुष्ठान में “ॐ नमः शिवाय” और रुद्र पाठ की गूंज ने माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग ग्रामीण, शहरी, किसान, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामूहिक कल्याण, शांति, रोग निवारण और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। आर्ट ऑफ लिविंग की जिला समन्वयिका वर्षा पांडेय ने बताया कि यह केवल पूजा नहीं, बल्कि समाज को संतुलन देने वाली एक सशक्त वैदिक साधना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने, और वेद, साधना व सेवा के माध्यम से समाज को आत्मिक रूप से सशक्त बनाने का माध्यम बनते हैं।

आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण, सामूहिक ध्यान-सत्र व मंगल प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में महिलाएं, युवा, विहिप, आरएसएस, गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here