-जिनको आरोपी बनाया, वे बोले हमारे भाई की हो चुकी है हत्या
बक्सर खबर। घर से युवक रुपये निकालने दूसरे गांव के सीएसपी जा रहा था। तभी रास्ते में उसे कुछ लोगों ने जबरन पकड़ कर जहर पीला दिया। वह तो भला हो कुछ लोगों ने उसे समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया। प्रकाश पंडित (22) नाम के इस युवक का उपचार सदर में चल रहा है। अस्पताल पहुंची पुलिस को उसने बताया राजू पंडित और उनके साथियों ने मिलकर मेरे साथ ऐसा किया। घटना शुक्रवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे के लगभग हुई। युवक पंडितपुर गांव का निवासी है।
जिसके उपर उसने आरोप लगाया है। उस परिवार से इसका पुराना विवाद है। वहीं दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी राजू पंडित का कहना है। इन लोगों ने हमारे खिलाफ साजिश की है। पिछले वर्ष जुलाई माह में हमारे भाई शिव भजन पंडित की हत्या हुई थी। वे बिहार पब्लिक स्कूल में गार्ड थे। उस मामले में पांच-छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई थी। इस वजह से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

































































































