-पुलिस ने कहा तीन-चार पुराना प्रतीत हो रहा है शव
बक्सर खबर। नहर में बहकर आया युवक का शव सोमवार को सिकरौल पुलिस ने बरामद किया। जो लगभग नग्न अवस्था में था। तीन-चार पुराना होने की वजह से उसकी हालत छत विक्षत थी। कोई उसकी पहचान नहीं कर पा रहा था। इस संबंध में पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि वह रोहतास की तरफ से बहकर आया प्रतीत हो रहा है। हसवाडीह गांव के समीप ठोरा नदी नहर में आकर गिरती है।
वहीं किनारे यह शव लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी तस्वीर के आधार पर आस-पास व पड़ोसी जिले रोहतास जिले के थानों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि उसका पता लगाया जा सके। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसे अगले दो दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा। अगर किसी के घर का नौजवान गुम हो तो वे भी सिकरौल पुलिस से इस बारे में संपर्क कर सकते हैं।
































































































